Festival

इसलिए करते हैं श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन…. पढ़ें कथा

इसलिए करते हैं श्री गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन…. पढ़ें कथा
Jodhpur Search

धार्मिक ग्रन्थों के अनुसार श्री वेद व्यास ने गणेश चतुर्थी से महाभारत कथा श्री गणेश को लगातार 10 दिन तक सुनाई थी जिसे श्री गणेश जी ने अक्षरश: लिखा था। 10 दिन बाद जब वेद व्यास जी ने आंखें खोली तो पाया कि 10 दिन की अथक मेहनत के बाद गणेश जी का तापमान बहुत अधिक हो गया है। तुरंत वेद व्यास जी ने गणेश जी को निकट के सरोवर में ले जाकर ठंडा किया था। इसलिए गणेश स्थापना कर चतुर्दशी को उनको शीतल किया जाता है।

इसी कथा में यह भी वर्णित है कि श्री गणपति जी के शरीर का तापमान ना बढ़े इसलिए वेद व्यास जी ने उनके शरीर पर सुगंधित सौंधी माटी का लेप किया। यह लेप सूखने पर गणेश जी के शरीर में अकड़न आ गई। माटी झरने भी लगी। तब उन्हें शीतल सरोवर में ले जाकर पानी में उतारा। इस बीच वेदव्यास जी ने 10 दिनों तक श्री गणेश को मनपसंद आहार अर्पित किए तभी से प्रतीकात्मक रूप से श्री गणेश प्रतिमा का स्थापन और विसर्जन किया जाता है और 10 दिनों तक उन्हें सुस्वादु आहार चढ़ाने की भी प्रथा है।

गणेशोत्सव श्री बाल गंगाधर तिलक ने आज 100 से अधिक वर्ष पूर्व अंग्रेजों के खिलाफ भारतीयों को एकजुट करने के लिए आयोजित किया था जो कि धीरे-धीरे पूरे राष्ट्र में मनाया जाने लगा है।  

Festival

More in Festival

What is Dhinga Gavar ? The only Festival that goes on at midnight, Where women rule | मेला जो चलता है अर्धरात्रि में | आइये जानते हैं धींगा-गवर का इतिहास | History of Jodhpur

Saurabh SoniFebruary 18, 2021

What is Fagda Ghudla ? कैसे शुरू हुआ यह अनूठा उत्सव ? जिसमें पुरुष रचता है महिला का स्वांग | क्या है इसके पीछे की कहानी ? Festivals of Jodhpur

Saurabh SoniMarch 17, 2020

What is Sheetla Saptami ? क्यों मनाया जाता है ये त्यौहार, जोधपुर में “कागा मेला” क्यों लगता है ? History of Kaga Mela| क्यों इसे ‘बासोड़ा’ भी कहा जाता है ? Festival of Jodhpur

Saurabh SoniMarch 15, 2020

History of Famous Rajasthani Song ” Kesariya Balam aavo ni Padharo Mhare Desh “

Rishi SinghJuly 6, 2019

6 Rajasthani Folk Dance – You Should know About

Rishi SinghJuly 6, 2019